खोदावंदपुर/बेगूसराय। सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को सागी पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शिविर के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया, साथ ही भूमि परिमार्जन एवं दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों का भी निष्पादन किया गया. इसके अलावे भूमि विवाद एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों द्वारा सुना गया. इस अवसर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी पदाधिकारी शहनवाज अहमद नियाजी, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, मनरेगा पीओ दीपू कुमार, बीएओ रश्मि कुमारी, बीसीओ शैलेश कुमार, प्रभारी सीडीपीओ संदीप कुमार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पवन कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष अख्तर हुसैन, प्रखंड प्रमुख संजू देवी, उप प्रमुख नरेश पासवान मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद ए हसन, सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम तथा पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद जुनैद अहमद समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे. शिविर में पहुंचे लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर संतोष जताया.