खोदावंदपुर,बेगूसराय। बाड़ा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घायलों में बाड़ा गांव निवासी कैलाश झा के पुत्र अजय कुमार एवं विजय कुमार झा, स्वर्गीय अरुण कुमार झा के पुत्र ओम कुमार झा एवं अनिल कुमार, स्वर्गीय बिंदेश्वर झा के पुत्र गजेन्द्र झा, विजय झा की पत्नी सरिता देवी, स्वर्गीय नागेश्वर झा के पुत्र कैलाश झा, स्वर्गीय बीरेंद्र झा के पुत्र कुंदन कुमार झा तथा समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रदेव झा के पुत्र प्रशांत कुमार शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.