युवक की लाश मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

खोदावंदपुर,बेगूसराय। विगत 19 मई को प्रखंड मुख्यालय के समीप लावारिस हालत में युवक की लाश मिलने के मामले में खोदावंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अमर कुमार के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप एक नवनिर्मित मकान के पीछे 19 मई की दोपहर एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था. बाद में शव की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी स्वर्गीय घासी साह के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.