खोदावंदपुर,बेगूसराय। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. इसको लेकर शुक्रवार को बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड समिति का चुनाव संपन्न हुआ. बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत कुमार को संगठन का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव कराया गया. कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने एवं पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में अनिल कुमार कुशवाहा, सिकंदर सहनी, दिलीप महतो, मुकेश कुमार, अमरजीत चौधरी, बब्लू कुमार समेत सक्रिय सदस्य मंजू देवी, भोला देवी, किरण देवी, राजकुमारी देवी एवं संगठन के निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष तरुण कुमार रौशन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.