पांच दिन बाद भी लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग

खोदावंदपुर/बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत अंतर्गत सकरौली छर्रापट्टी गांव स्थित वार्ड संख्या- एक निवासी जितेन्द्र महतो का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार गत 15 मई 2026 की सुबह से ही लापता है. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है. इससे परिवार के लोग काफी परेशान एवं चिंतित हैं. परिजनों ने बताया कि लापता युवक ठीक से बोल भी नहीं पाता है. आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. परिजनों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को अखिलेश कुमार कहीं दिखाई दें तो मोबाइल नंबर- 9341088146 एवं 9341575737 पर सूचना देने का कष्ट करें.