खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने रविवार को फफौत पंचायत के मटिहानी गांव में शोकाकुल परिजनों से मिलने चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सुशील कुमार कुशवाहा पहुंचे. इस दौरान श्री कुशवाहा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि स्व. सिंह का शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जायेगी. वहीं दूसरी ओर चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर स्व. सिंह के पुत्र शैलेन्द्र प्रसाद सिंह एवं विजय सिंह सहित पूर्व मुखिया लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जयदेव कुमार उर्फ सिंटू, शशिकांत मेहता, भाजपा मंडल संयोजक अजय कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, मदन कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील कुमार, समीर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस दौरान पूरे गांव में शोक की लहर देखी गयी और सभी ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.