कृषि विज्ञान केंद्र लादा की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान को मिला सर्वश्रेष्ठ रिसर्च का पुरस्कार

राजेश कुमार,बेगूसराय/बिहार। कृषि विज्ञान केंद्र लादा के वैज्ञानिक निरंतर केंद्र को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में कार्य करते हुए डॉ सुनीता कुशवाहा को फॉर्म एंड फूड नामक राष्ट्रीय पत्रिका के द्वारा पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, उन्हें पटना के ज्ञान भवन में उत्कृष्ट रिसर्च के कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक इस पुरस्कार को पाकर काफी हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। डॉ कुशवाहा ने बताया कि गत वर्ष इस पत्रिका के संपादक ने उनसे संपर्क किया और उनके कार्यों को देखा था, उसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस कार्य हेतु उनको नामित किया और बिहार में उन्होंने इस रिसर्च के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक होने का गौरव प्राप्त किया। वह अपने इस सफलता पर जिला के किसान भाइयों को एवं बिहार के किसान भाइयों का हार्दिक धन्यवाद देती हैं, क्योंकि उनके सहयोग के बिना किसी भी प्रकार का कार्य करना संभव नहीं था। डॉ कुशवाहा के लगभग 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, उन्होंने चार पुस्तकों का लेखन भी किया है,  साथ ही उनके विभिन्न लेख डेढ़ सौ से अधिक पत्र पत्रिकाओं उन्होंने में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कहीं व्याख्यान दिए हैं और बिहार की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर ले जाने का कार्य किया है।