खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित मटकोरा टोला में सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ ए हुसैन ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार कुशवाहा, राजद नेत्री कुमारी सावित्री कुशवाहा, मीरा कुमारी, एमएलसी प्रतिनिधि अरविन्द कुमार यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, सागी मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, दिलदार हुसैन, माले नेता अवधेश कुमार, राजद नेता प्रो. ब्रजनंदन यादव, त्रिवेणी महतो, सिकंदर आलम, अख्तर हुसैन, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद गुफरान कमर, जुनैद अहमद, विजय सिंह कुशवाहा, रामप्रीत यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इससे पूर्व बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी डॉ ए हुसैन ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील कुशवाहा को चादर व बुके भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया. इफ्तार कार्यक्रम के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी. उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है, ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं. वक्ताओं ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. इस तरह के कार्यक्रमों से विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया और सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में इफ्तार किया. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.