बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया को भ्रातृ शोक

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय के बड़े भाई 65 वर्षीय कपिलदेव राय का आकस्मिक निधन शनिवार को उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन पर मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, खोदावंदपुर के पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, फफौत पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि तरुण कुमार रौशन, लुकमान हकीम, गया प्रसाद महतो, सुजीत सहनी, महात्मा राय सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदना जतायी है.