बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

खोदावंदपुर/बेगूसराय। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मेघौल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी के दौरान बच्चों ने बिहार के गौरव और विकास से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा पूरे माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के वरीय शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में अपने राज्य के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश दिया गया.