खोदावंदपुर,बेगूसराय। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभियान के तहत रविवार को आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी परिसर में भाजपा मंडल खोदावन्दपुर की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल संयोजक अजय कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने आर एस एस के उद्देश्यों एवं भाजपा के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भाजपा और आर एस एस देश की रीढ़ है, यह हिंदुत्व की भावना जगाती है और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाकर उन्हें देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम में प्रशिक्षक सह चेरिया बरियारपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, जिला महामंत्री राम प्रवेश सहनी, विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार मुन्ना, जिला प्रवक्ता संजीव यादव, हरि सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य ने बूथ प्रबंधन, मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की.