राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल के पूर्व सहायक प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे उनके पैतृक निवास स्थान फफौत पंचायत के मटिहानी गांव में हो गया. वे 96 वर्ष के थे, उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. स्व. सिंह श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल के स्थापना काल से ही जुड़े रहे और लंबे समय तक सहायक प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी. बाद में वे जेके उच्च विद्यालय, बेगूसराय के प्रधानाध्यापक बने, जहां से वर्ष 1990 में सेवानिवृत्त हुये. इसके अलावा वे जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा.
बताते चलें कि वे पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके परिवार में दो पुत्र- जेष्ठ शैलेन्द्र सिंह एवं कनिष्ठ शिक्षक विजय सिंह, पुत्रवधू शिक्षिका आरती कुमारी, पोते कृष्ण कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित कई सदस्य हैं. वे जन सुराज नेता एवं चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ मृत्युंजय कुमार के नाना भी थे. स्व. सिंह के निधन पर सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रशेखर चौधरी, हर्षित नारायण सिंह, अरुण कुमार झा, शिक्षाविद् डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, स्मित पराग, डॉ मृत्युंजय कुमार, पूर्व मुखिया लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, भाजपा मंडल संयोजक अजय कुमार सिंह, समाजसेवी जयदेव कुमार उर्फ सिंटू, भोला राय, विनोद कुमार, रामकुमार महतो, भूषण प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, अवनीश कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 20 मार्च को मटिहानी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के तट पर किया जायेगा.