खोदावंदपुर,बेगूसराय। बाड़ा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का 250 किलो लोहे का रॉड चुराकर ई रिक्शा से ले जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिया है. स्थानीय पुलिस ने चुराए गए लोहे का रॉड एवं रॉड ले जाने के लिए प्रयुक्त की गई ई रिक्शा वाहन को भी जप्त कर लिया है.गिरफ्तार किये गये चोर की पहचान बाड़ा गांव निवासी अब्दुल क्युम के दो पुत्रों मोहम्मद सलमान एवं मोहम्मद अरवल तथा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद के पुत्र मोहम्मद नियाज के रूप में की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बाड़ा गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन परिसर से ई रिक्शा पर चुराकर लोहे का रॉड ले जा रहे तीन युवकों को संदिग्ध हालत में रात्रि गस्ती कर रही पुलिस की टीम ने देखा. ई रिक्शा को रोककर जब तीनों युवकों से पूछताछ की गयी तो रॉड चोरी का मामला सामने आया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये इन तीनों युवकों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया. तथा गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.