खोदावंदपुर,बेगूसराय। गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही बांसती नवरात्र शुरू हो गया. खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा, पथराहा एवं मेघौल दुर्गा मंदिरों में विधि विधान के साथ कलश की स्थापना कर भगवती दुर्गा की आराधना शुरू की गयी. गुरुवार से दुर्गा मंदिरों में पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ. बांसती नवरात्र शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है. बहुत से लोगों द्वारा भी अपने घरों में बासन्ती नवरात्र अनुष्ठान शुरू किया गया है. घरों में भी कलश स्थापन कर दुर्गा शप्तशती का पाठ शुरू किया गया है.