खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावन्दपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संजू देवी ने की. बैठक में आगामी 19 मई को सागी पंचायत में आयोजित होने वाले जन सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को जन सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी दी गयी. बिहार सरकार के साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त सचिव शहनवाज अहमद नियाजी ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक कर शिविर में भागीदारी बढ़ाने की अपील की. बैठक में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ प्रीति कुमारी, उप प्रमुख नरेश पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.