खोदावंदपुर/बेगूसराय। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक बुधवार को युवा जिला अध्यक्ष तरुण कुमार रोशन के मिर्जापुर स्थित आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कर विभिन्न पंचायतों के अध्यक्षों का चयन किया गया. बैठक में डंडारी के पूर्व जिला पार्षद सह पर्यवेक्षक दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, फफौत पैक्स अध्यक्ष रामकुमार महतो समेत अन्य मौजूद थे. इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव के दौरान सागी पंचायत से दिलीप महतो, दौलतपुर पंचायत से अमरजीत चौधरी, बाड़ा पंचायत से सिकंदर सहनी, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत से अनिल कुशवाहा, बरियारपुर पूर्वी पंचायत से विपिन कुमार एवं फफौत पंचायत से मुकेश कुमार तथा खोदावंदपुर पंचायत से प्रमोद कुमार साथी निर्विरोध चुने गये. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी.