खोदावंदपुर, बेगूसराय। जदयू कार्यकर्ता नवीन कुमार उर्फ छोटू को खोदावंदपुर प्रखंड जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. फफौत पंचायत के मालपुर गांव निवासी नवीन कुमार के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई. नवीन कुमार लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. उनके मनोनयन को लेकर क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. प्रखंड जदयू अध्यक्ष बनने पर स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद, जदयू नेता रमेश कुमार राणा, पूर्व मुखिया रामजीवन महतो, अशोक पासवान, सरोज कुमार, रुबी कुमारी, उपेन्द्र कुमार, डॉ विकास कुमार, समाजसेवी घनश्याम कुमार, भोला राय समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. नेताओं ने उम्मीद जताई कि नवीन कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी.