मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कुल 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में कराया गया. मारपीट की पहली घटना फफौत पंचायत के चकवा गांव में हुई, जिसमें रंजीत ठाकुर की पत्नी पूनम देवी घायल हो गई. दूसरी घटना खोदावंदपुर गांव में हुई. इस घटना में वार्ड 7 निवासी विवेक कुमार की पत्नी दिव्या भारती, शिव शंकर महतो की पत्नी पुष्पलता कुमारी तथा पुत्री सोनी कुमारी जख्मी हो गई. तीसरी घटना दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव में हुई, जिसमें दशरथ पासवान की पत्नी कविता देवी एवं दौलतपुर गांव के वार्ड पांच निवासी जगदीश पासवान के पुत्र सुजीत कुमार घायल हो गए. इसके अलावे फफौत पंचायत के मालपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में वार्ड 17 निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र ब्रजकिशोर महतो व इनकी पत्नी फूलन देवी तथा हरेराम महतो के पुत्र राजेश कुमार घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.