खोदावंदपुर,बेगूसराय। फफौत पैक्स अध्यक्ष राम कुमार महतो को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. शुक्रवार को खोदावंदपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक व बिहार राज्य खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, रजनीश कुमार, डंडारी के पूर्व जिला पार्षद व प्रदेश नेता दिलीप कुशवाहा, प्रदेश स्तर के पूर्व नेता श्याम बिहारी वर्मा तथा खोदावन्दपुर के चुनाव प्रभारी संजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. सभी नेताओं की सर्वसम्मति से राम कुमार महतो को संगठन का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. खोदावन्दपुर के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष एवं फफौत पंचायत के चकवा गांव निवासी राम कुमार महतो ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए कार्य करने की बात कही. इस अवसर पर रालोमो नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की. मौके पर रालोमो नेता सचिन कुमार, अभिषेक भारती, नवीन कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रमोद कुमार साथी, शंभू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.