खोदावंदपुर,बेगूसराय। आगामी 20 अप्रैल को होने वाले नारायणपुर दुग्ध उत्पादन समिति के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ब्रह्मदेव यादव, कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति संवर्ग से नरेश पासवान, सामान्य वर्ग से मोहम्मद जियाउर रहमान, विमल देवी, राम ज्योति देवी, लालमुनि देवी एवं नीतू देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया है. इसकी जानकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शैलेश कुमार ने दी. बताते चलें कि इस दुग्ध समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए रिक्त पदों के अनुरूप ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरे जाने से सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने का रास्ता साफ हो गया है.