खोदावंदपुर, बेगूसराय। सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. चलकी दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया. शिविर में कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 88 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. शिविर में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के उप सचिव सह सहयोग शिविर के खोदावन्दपुर प्रभारी शाहनवाज अहमद नियाजी के अलावे बीडीओ मिथलेश बिहारी वर्मा, सीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ संदीप कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल प्रसाद, बीएओ रश्मि कुमारी, प्रभारी एम.ओ सरोज कुमार, नल-जल योजना की सहायक अभियंता ज्योति कुमारी, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पवन कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जय किशन, आवास सहायक मनोज कुमार, राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी मौजूद थे.
सहयोग शिविर में सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, पीएचईडी, सहकारिता, भवन निर्माण, बिजली, आरटीपीएस, स्वास्थ्य, राजस्व, थाना एवं पशु चिकित्सा विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन दिया. शिविर में पंचायत के मुखिया, पूर्व मुखिया राम जीवन महतो, अभिषेक कुमार ललन, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण पोद्दार, सरपंच भोला पासवान, समाजसेवी गोपाल पासवान, डॉ संजीव कुमार भारती, सुशील कुमार, सुनील कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.