खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रखंड संसाधन केंद्र खोदावन्दपुर के कार्यालय परिचारी त्रिवेणी राय के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को बीआरसी परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके 37 वर्षों के समर्पित एवं निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी. समारोह में बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने अंगवस्त्र भेंट कर श्री राय को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि त्रिवेणी राय ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा विभाग के कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं व्यवहार कुशलता सदैव स्मरणीय रहेगी. इस अवसर पर बीडीईएमसी राधेश्याम चौरसिया, आईसीटी कोऑर्डिनेटर रवि कुमार, शिक्षक शिवशंकर कुमार, केसरी कुमार साहू, नीलम कुमारी, अब्दुल बारी, अमित कुमार, नीरज कुमार, ओम शंकर कुमार, प्रमोद कुमार, ठाकुर गोपाल जी सिंह, मनोज कुमार, देव कुमार भूषण, मोहम्मद ईशा कलीम, धनंजय कुमार, विजय कुमार, मणि भूषण, कुमार गंगा, सुशील कुमार, आरती कुमारी, नाफे कैनेन सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने त्रिवेणी राय के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.