खोदावंदपुर,बेगूसराय। स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने जदयू कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चेरिया बरियारपुर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं. विधायक ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य में अमन-चैन का माहौल है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ छोटू ने की. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, युवाओं की भागीदारी तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर दौलतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम जीवन महतो, खोदावंदपुर के पूर्व मुखिया राम पदारथ महतो, जदयू नेता रमेश कुमार राणा, राजीव कुशवाहा, इंतखाब उद्दीन, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, चन्द्रशेखर महतो, राम विनोद महतो, शिवकुमार शिव, अशोक पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार महतो, प्रभात कुमार, ज्योति प्रकाश, रामसेवक महतो, सुनील कुमार, रंजीत पासवान, नीतेश पासवान, रंजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.