खोदावन्दपुर/बेगूसराय। खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत अंतर्गत तारा गांव के वार्ड संख्या- 09 निवासी मिथिलेश यादव 14 अप्रैल 2026 से लापता हैं. उनके अचानक गायब हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मिथिलेश यादव घर से रोसड़ा जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8677050500 पर सूचित करें.