खोदावंदपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

खोदावंदपुर, बेगूसराय। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गयी. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. खोदावन्दपुर पंचायत समिति भवन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता अनुसूचित जाति एवं जनजाति संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम नंदन रजक ने की, जबकि संचालन संगठन के अनुमंडल अध्यक्ष राजेश रजक ने किया. समारोह में संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल पासवान, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, नवीन कुमार धर्मा, घुरन महतो, सुरेन्द्र कुमार, प्रविन्द्र राम, माले नेता अवधेश कुमार, सुनील कुमार तथा सुशील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इससे पूर्व दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का चित्र लेकर खोदावंदपुर थाना के निकट से प्रखंड मुख्यालय चौक तक पैदल मार्च निकाला. मार्च के दौरान युवाओं ने “जय भीम, जय जय भीम” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया.
वहीं सागी पंचायत के नारायणपुर नकटा टोला में भी बाबा साहब की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गयी. इस अवसर पर दौलतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव, सीपीआई नेता मोहम्मद अब्दुल्लाह, रामचंद्र महतो, नंदलाल महतो, राजेंद्र राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर अंचल भाकपा खोदावंदपुर द्वारा भी बाबा साहब की जयंती मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलमंत्री उदयचंद्र झा ने की, इसमें अशर्फी पासवान, राजकुमार पासवान, बालेश्वर पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद किया गया.