खोदावंदपुर,बेगूसराय। फफौत पंचायत से एक किशोर विगत मंगलवार से गायब हो गया है. इस घटना से उसके परिजन परेशान हैं. गायब किशोर फफौत पंचायत के वार्ड एक निवासी त्रिपुरारी पासवान का 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार उर्फ कन्हैया कुमार है. यह लड़का उच्च माध्यमिक विद्यालय चकयद्दु मालपुर के दशम् वर्ग का छात्र है. परिजनों ने इसकी सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया है, जिसमें बताया गया है कि यह किशोर काला रंग की पेंट और आसमानी रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं. परिजनों ने आग्रह किया है कि इस किशोर का पता लगने पर मोबाइल नंबर 6395749929 पर इसकी जानकारी दी जाय.