खोदावंदपुर,बेगूसराय। मेघोल उप डाकघर के अंतर्गत शाखा डाकघर मालपुर के डाकपाल सौरभ कुमार को विभाग ने पुरस्कृत किया है. बेगूसराय डाक प्रमंडल में डाक जीवन बीमा एवं फिक्स डिपॉजिट खाता खोलने में पूरे प्रमंडल में प्रथम स्थान पाने वाले सौरभ कुमार को पुरस्कृत किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार लगातार ग्यारह वर्षो से बेगूसराय डाक प्रमंडल में प्रथम स्थान बना के डाक विभाग में नया कृतिमान हासिल किये हैं, उन्हें सोमवार को टाउन हाल बेगूसराय में डाक महा-अधीक्षक मनोज कुमार के द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कुशवाहा, अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर, समाजसेवी प्रभाकर कुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.