विशेष कैंप में 30 किशोरियों को दी गई वैक्सीन

खोदावंदपुर,बेगूसराय। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बरियारपुर पश्चिमी एवं बरियारपुर पूर्वी स्वास्थ्य उपकेन्द्र में मंगलवार को लगाये गये स्वास्थ्य विशेष कैंप में 30 किशोरियों को गार्डा शील वैक्सीन वैक्सीन दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ने बताया कि बच्चेदानी की कैंसर से बचाव के लिए यह वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार निःशुल्क दिया जा रहा है. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के झा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, बीसीएम वकील मोची सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.