स्कूली छात्र छात्राओं के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण

खोदावंदपुर,बेगूसराय। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी के छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया. बच्चों को हेल्थ और हाइजिन के रूप में यह किट दिया गया. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बच्चों को यह किट दिए जाने की बात कही गयी है. इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार राम ने दी.