बासन्ती नवरात्र को लेकर सोमवार को हुई मां दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा अर्चना

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बांसती नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को भगवती दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा अर्चना हुई. प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा, पथराहा, तेतराही एवं मेघौल दुर्गा मंदिरों में विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ बासन्ती नवरात्र के पांचवें दिन भी जारी रहा. बाड़ा चैती दुर्गा मंदिर के साधक पुजारी बाड़ा गांव निवासी पंडित बालेश्वर झा ने बताया कि माता दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा से साधक के सांसारिक, दैहिक व दैविक कष्टों का नाश हो जाता है और भक्ति की प्राप्ति होती है. बताते चलें कि बासन्ती नवरात्र व रामनवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.