खोदावंदपुर,बेगूसराय। चैती छठ को लेकर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है. इसको लेकर छठ व्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है. बताते चलें कि चैती छठ को लेकर व्रतियों ने रविवार को नहाय खाय अनुष्ठान का पालन किया. सोमवार को छठव्रती खरना की तैयारी में जुटे हैं. मंगलवार को छठव्रती भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्ध्य देंगे, जबकि बुधवार को उदयाचल गामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चैती छठ का समापन हो जायेगा.