खोदावंदपुर,बेगूसराय। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष अख्तर हुसैन ने की.इस मौके पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने मुस्लिम समुदाय से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी. एसडीपीओ ने निर्धारित समय के भीतर बकरीद की नमाज अदा करने तथा कुर्बानी के अवशेष को इधर-उधर नहीं फेंककर मिट्टी में दबाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. बैठक में जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार शर्मा, प्रखंड प्रमुख संजू देवी, एएसआई प्रवीण कुमार, मुखिया पुरूषोत्तम सिंह, इरशाद आलम, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, भोला पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, माले नेता अवधेश कुमार, पूर्व मुखिया टिंकू राय, अनिल कुमार, समाजसेवी जयदेव कुमार सिन्टु, मोहम्मद अब्दुल कुद्दूस, लुकमान हकीम, मोहम्मद अखलाक, कैलाश यादव, रामप्रकाश चौधरी, मोहम्मद इस्तियाक, राम विनोद महतो, मोहन महतो, राम सागर सहनी, राम ध्यान महतो, रामजपो पासवान, मोहम्मद जहांगीर समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.
बैठक में बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई. लोगों ने कहा कि शांति समिति की बैठक में सिविल प्रशासन के पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी होती है. इस पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने गए हैं, हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में ऐसे आयोजनों में सिविल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की.