खोदावंदपुर,बेगूसराय। शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना गये आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी के छात्र- छात्राओं ने वहां के कई ऐतिहासिक एवं दार्शनिक स्थलों को देखा. बच्चों ने पटना में गोलघर, तारा मंडल, गांधी मैदान व अजायब घर को देखकर उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को जाना. इस परिभ्रमण से बच्चे काफी खुश नजर आये. शैक्षणिक परिभ्रमण पर जाने वाली बस को संस्थान के निदेशक राजाराम महतो एवं प्राचार्या पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.