आज सनातन धर्म खतरे में, इसे बचाने की है जरूरत: गिरिराज, बाबा मटेश्वर धाम मटिहानी में श्रीमद् भागवत कथा का किया जा रहा है आयोजन*

खोदावंदपुर,बेगूसराय। आज सनातन धर्म खतरे में है, इसे  बचाने की जरूरत है. यह बातें स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कही. फफौत पंचायत के मटिहानी गांव में हो रहे भागवत कथा स्थल पर शनिवार की देर शाम श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज बच्चों का नामांकन पाश्चात्य देशों की तर्ज पर किया जा रहा है, जिसका कोई अर्थ नहीं होता. जबकि पहले बच्चों का नामांकन देवी देवता के नाम से होता था. उन्होंने बताया कि अपने बेटे का नाम नारायण रखने वाले अजामिल को भगवान से सदगति दे दी, क्योंकि उन्होंने अपने अंतिम समय में अपने बेटे नारायण का नाम लिया था. केवल भगवान का नाम ले लेने से पापी अजामिल का उद्धार हो गया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जन्मोत्सव में केक काटा जाता है और जलती हुई मोमबत्ती को बुझा दिया जाता है, यह उचित नहीं है. भगवान की प्रतिमा या फोटो के आगे दीपक जलाकर जन्मोत्सव मनाया जाना चाहिये.शनिवार की रात्रि भागवत कथा के दौरान कथा वाचिका ब्रज प्रिया किशोरी द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया जा रहा था. इसी प्रसंग को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को अच्छा नाम रखने एवं भगवान के आगे नतमस्तक होकर जन्मोत्सव मनाने की अपील लोगों से किया. बताते चलें कि कार्यक्रम के आयोजक मंडली द्वारा स्थानीय सांसद को चादर व माला से स्वागत किया गया.
इस मौके पर समाजसेवी जयदेव कुमार सिन्टु, नीतीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, भाजपा नेता अजय कुमार, ललित पासवान, राजाराम महतो, रामध्यान महतो, जदयू नेता नवीन कुमार छोटू, गोपाल महतो, कामेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद थे.