अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दर्जनों महिलाओं को पौधा भेंटकर किया गया सम्मानित *सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम की गयी आयोजित*

खोदावंदपुर,बेगूसराय। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की चेयरपर्सन मंजु सनगही ने इलाके में जनसरोकार से जुड़ी दर्जनों महिलाओं को पौधा, चादर व प्रशस्ति-पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एस के सिंह ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम चला रही है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रही हैं. आज महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में भी आगे है. इस कार्यक्रम में खोदावंदपुर की सीओ प्रीति कुमारी, जमालपुर की एसआई कंचन कुमारी, बाड़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, किसान सलाहकार कंचन कुमारी, स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम प्रमिला कुमारी, शिक्षिका सुकृति मिश्रा, वित्तीय सेवा सरिता सुमन, जीविका की अनीता भारती, बबीता कुमारी, सुमन कुमारी, हेमवती कुमारी, पूनम कुमारी, आभा देवी, ललिता देवी, रिंकू देवी, सुप्रीता कुमारी, रिंकू कुमारी, शोभा कुमारी, रीना महतो को चादर, माला, प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया. वहीं स्कूल के निदेशक एस के सिंह ने कहा कि विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है, साथ ही वर्ग प्रथम से पंचम तक की लड़कियों के लिए निःशुल्क समर ड्रेस की भी व्यवस्था है.इस कार्यक्रम में अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी एवं बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने की नसीहत दिया. इस मौके पर पर्यावरणविद गुंजन कुमार ने कहा कि उनका ग्रीन सिटी बनाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि गलोबल वार्मिंग को देखते हुए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बेगूसराय सबसे दूषित जिला है, इसी को देखते हुए वृक्षारोपण पर विशेष जोड़ दिया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया.