खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी परिसर में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन असीम आनंद द्वारा किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रजा के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्य किये. उनके शासनकाल में शांति, धर्म और मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया गया, जिससे भारत की गरिमा विश्व स्तर पर बढ़ी.
इस मौके पर चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुमारी सावित्री कुशवाहा, उपमुखिया कामेश्वर महतो, राजद नेता प्रो. ब्रजनंदन यादव, माले नेता अवधेश कुमार, शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, एहतेशाम आजाद, शिक्षिका खुशबू कुमारी, समाजसेवी रामबली महतो, अरुण कुमार, बनवारी पासवान, भूषण महतो, जवाहर महतो, नंदलाल ठाकुर, कुंदन कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने सम्राट अशोक को महान प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में आयोजक असीम आनंद द्वारा स्कूली बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया.