खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित नागाधाम परिसर में सनातन धर्म से जुड़े युवाओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष रामध्यान महतो ने की. बैठक में आगामी रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. तथा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दिया गया है. कमिटी के कोषाध्यक्ष राजाराम महतो ने बताया कि 27 मार्च को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी, बरियारपुर पूर्वी से निकाली जायेगी. शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ महुआ टोल, बरियारपुर पश्चिमी, एस एच-55 होते हुए मिर्जापुर, बाड़ा, दौलतपुर, सागी जीरोमाइल चौक तक जायेगी और पुनः शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ तारा चौक, खोदावंदपुर, मेघौल धर्मगाछी चौक होते हुए वापस उसी रास्ते से तारा सर्कल चौक से चकवा मार्ग से बरियारपुर पूर्वी ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न हो जायेगी. बैठक में शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सड़क किनारे विद्युत पोलों पर झंडा लगाने, प्रसाद वितरण की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. वहीं कमिटी के सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया. मौके पर उपमुखिया राकेश रामचंद महतो, सचिव दयानंद प्रभाकर, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सदस्य जवाहर महतो, नंदलाल ठाकुर, चन्द्रगुप्त कुमार, अवनीश कश्यप, तरुण कुमार रौशन, सिकंदर कुमार वर्मा, चंदन कुमार, अनिकेत कुमार, अमरजीत महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.