ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी इंटर की परीक्षा में लहराया परचम

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड जैसे सुदूर देहाती क्षेत्र के कई बच्चों ने इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है. मिली जानकारी के अनुसार एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल की छात्रा व मेघौल गांव निवासी राम भरोस ठाकुर  की पुत्री सुधा कुमारी ने इंटर विज्ञान संकाय में 452 अंक प्राप्त कर अपने प्रखंड का नाम रौशन किया है. वहीं श्री दुर्गा पल्स टू विद्यालय मेघौल की छात्रा व शशि शर्मा की पुत्री मौसम कुमारी ने इंटर विज्ञान संकाय में 421 लाकर अपनी सफलता का परचम लहराया है, जबकि इसी शिक्षण संस्थान की छात्रा व संजीव मिश्रा की पुत्री शिवानी कुमारी ने इंटर कला संकाय में 429 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.