खोदावंदपुर,बेगूसराय। हरी मिर्च उत्पादन तकनीक विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर, बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में हरी मिर्च की उन्नत खेती, बीज चयन, रोपण विधि, उर्वरक प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण, सिंचाई एवं कटाई के बाद प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गयी. प्रशिक्षण सत्रों का संचालन कृषि विशेषज्ञ डॉ नागन गौड़ा पाटिल के द्वारा किया गया. उन्होंने हरी मिर्च उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर विस्तृत जानकारी दी तथा व्यवहारिक सुझाव भी दिये, जिससे प्रतिभागी किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिली. सभी प्रतिभागी किसानों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान भी उपलब्ध कराया गया. प्रमाण-पत्र का वितरण कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने किया. उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे सीखी गयी तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करें. उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र निरंतर किसानों के कौशल विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करता रहेगा. यह प्रशिक्षण किसानों को हरी मिर्च की खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध होगा तथा क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देगा.