खोदावंदपुर,बेगूसराय। सेवानिवृत्ति की तिथि 28 फरवरी को एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल की प्रभारी प्राचार्य प्रो. कुमारी इंदु सिन्हा को कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षिकेत्तर एवं कर्मचारियों ने भाव भीनी विदाई दी. महाविद्यालय परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता शासी निकाय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रतिनिधि प्रो ब्रजनंदन यादव ने किया. इस मौके पर शासी निकाय के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रो कुमारी इन्दू सिन्हा ने इस कॉलेज में दो वर्ष तक प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्य किया. वह वर्ष 1991 से इस कॉलेज में अपनी सेवा दी और वर्सर भी रही. बाद में प्रभारी प्राचार्य के पद को भी सुशोभित किया. प्रभारी प्राचार्य ने इस संस्था के प्रति अपना लगाव रखा और पूरी ईमानदारी से अपनी सेवा दिया. इस मौके पर कमिटी के सदस्य डॉ संजय कुमार ने कहा इनका दो वर्षों का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा. उन्होंने कहा कि लोगों का आना जाना लगा रहता है. उन्होंने सेवानिवृत होने वाली प्रभारी प्राचार्या के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ रहने की कामना किया. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या प्रो कुमारी इन्दू सिन्हा ने कहा कि वह अपना सबकुछ भूल कर इस महाविद्यालय को संजोगने का काम किये. उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से यह कॉलेज विवादों से घिरा रहा. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में 12 वर्षों की बकायी अनुदान राशि का वितरण शिक्षक, शिक्षिकेत्तर, कर्मचारियों के बीच करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने महाविद्यालय के संचालन में सभी कर्मियों का सहयोग करने के लिए आभार जताया. साथ ही कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य प्रो शमशाद खां को बेहतर तरीके से महाविद्यालय के संचालन करने की सलाह दी. इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह कॉलेज के सलाहकार प्रो अशोक कुमार चौधरी, प्रो शारदानंद झा, प्रो नवीन भारती, प्रो संजय कुमार सुमन, प्रो संजीव कुमार, प्रो सरोज प्रसाद सिंह, प्रो मुकेश पराशर, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, शिक्षिकेत्तर कर्मी कुंदन कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, अरविंद शर्मा, सरोज कुमार, विश्वनाथ पासवान, बैद्यनाथ पासवान, प्रणव कुमार, राजीव रमन झा, एहतेशाम अकरम समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकेत्तर व कर्मचारी मौजूद थे.