पुलिस सप्ताह के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया सुरक्षात्मक जानकारी, श्रीदुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में कार्यक्रम आयोजित

खोदावंदपुर,बेगूसराय। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को बालिकाओं को सुरक्षात्मक जानकारी दी गयी. श्रीदुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है. आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान ने किया. इस मौके पर पुअनि विनय कुमार पाण्डेय, सिपाही अंजली कुमारी, चौकीदार दिनेश पासवान, राजाराम पासवान, शिक्षक सुमित कुमार, ओम प्रकाश कुमार, घनश्याम महतो सहित अन्य ने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा में भागीदारी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.निबंध प्रतियोगिता में देवेंती, संगम, भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान, निबंध प्रतियोगिता में नवम वर्ग की उजाला, ज्योति, सुमन, रौनक, आशा, भाषण प्रतियोगिता में रौनक एवं बंसा, चित्रण प्रतियोगिता में अभिलाषा, मुस्कान, सृष्टि, त्रिमाला, इसी प्रतियोगिता में बंदना, सपना ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. निबंध प्रतियोगिताओं में सुमन कुमारी को प्रथम, बुलबुल कुमारी को द्वितीय एवं रौनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.