खोदावंदपुर,बेगूसराय। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावन्दपुर में सोमवार को लगाये गये विशेष शिविर में इन महिलाओं के ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की गयी. इन महिलाओं को जरूरत के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराया गया एवं कुपोषण से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी गयी. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद ने दी.