खोदावंदपुर,बेगूसराय। मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव में अपने आंगन में चापाकल पर स्नान कर रहे एक युवक को पड़ोस के ही युवकों ने गाली गलौज कर रहे थे, गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
जख्मी को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख कन्हैया को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान बिदुलिया गांव के वार्ड एक निवासी बिकन महतो के 36 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार है. जख्मी युवक ने 11 मार्च को स्थानीय पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि विगत चार मार्च को मेरे पड़ोसी मनोज महतो के पुत्र रौशन कुमार, ओम कुमार, पत्नी चुनचुन कुमारी, अरविन्द महतो व उनकी पत्नी ललित देवी समेत अन्य लोगों ने ईट की टुकड़े व लोहे की रड से मारपीट कर जान मारने की नियत से सर फोड़ दिया, जिससे कन्हैया गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अब ये सभी आरोपी जख्मी युवक एवं उसके पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं, जिससे कन्हैया कुमार का पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर हैं. जख्मी युवक ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत बुधवार को खोदावन्दपुर पुलिस से भी की गयी है, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.