मलमल्ला गांव में शॉट सर्किट से मवेशी घर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बिजली की शॉर्ट सर्किट से मवेशी घर की झोपड़ी में आग लग जाने से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गया. इसके अलावे मवेशी घर में रखा हुआ अनाज, कपड़ा, बिछावन और वर्तन भी जल गया. आग लगने की घटना गुरुवार की बीती रात मेघौल पंचायत के मलमल्ला गांव स्थित वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय गुणेश्वर महतो के पुत्र राम नंदन महतो के झोपड़ीनुमा मवेशी घर में घटी. देर रात आग लगने की घटना से चारों ओर अफरातफरी मच गयी. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. अग्निपीड़ित ने घटना की सूचना अंचल अधिकारी एवं खोदावंदपुर पुलिस को दिया है. राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी कर लिया. शुक्रवार की सुबह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मोबाईल पशु चिकित्सालय खोदावन्दपुर के द्वारा भी आग से झूलसी दोनों पशुओं का उपचार किया गया. आग लगने से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान बताया जा रहा है.