खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुल के चिन्हित विद्यालयों में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें विद्यालयों के शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, विभिन्न कोटि के एक-एक सदस्यों ने भाग लिया. इसकी जानकारी देते हुए डीडीओ सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं की आवश्यकता एवं उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि सागी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर, दौलतपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमपुर, बाड़ा पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतराही, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसुराज, फफौत पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकयद्दु मालपुर, श्रीदुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल एवं पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर को बनाये गये संकुल के अधीनस्थ चिन्हित प्रशिक्षण स्थल पर कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.