आर के पी बुद्धा एकेडमी तारा बरियारपुर में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन

खोदावंदपुर,बेगूसराय। महावीर एडुमेड ट्रस्ट द्वारा संचालित आर के पी बुद्धा एकेडमी तारा बरियारपुर में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया. गत दो फरवरी से शुरू इस खेल कूद कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन डॉ एन के सिंह ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल कूद मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है, इससे न केवल शारीरिक विकास होता है, वरन मानसिक विकास भी होता है. इस कार्यक्रम से बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकसित होती है. इस एनुअल स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम में बैलून दौड़, जलेबी दौड़, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया. इसके अलावे संगीत व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा. कार्यक्रम का समापन चार फरवरी को किया गया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षण संस्थान के प्रधान विशाल श्रीवास्तव ने किया. खेलकूद प्रतियोगिता में दर्जनों अभिभावक भी मौजूद थे. इस प्रतियोगिता की अभिभावकों ने खूब सराहा. इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वर्ग नवम् के छात्र सोनू कुमार प्रथम स्थान, इसी प्रतियोगिता में छात्रा टीम से यूदिति प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर आकाश कुमार, प्रकृति कुमारी, रामभद्र कुमार, मनीष कुमार, शाहिस्ता प्रवीण, स्वेतम कुमारी, प्रेम कुमार समेत अन्य शामिल थे.