खोदावंदपुर,बेगूसराय। विश्व कैंसर सप्ताह के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. बुधवार को कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद के द्वारा किया गया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि तंबाकू, सिगरेट, बिड़ी जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो जाती है. उन्होंने लोगों को इन नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी. उन्होंने हर माता से अपने बच्चों को अपना दूध पिलाने की अपील किया. उन्होंने कहा कि स्तन पान से बच्चों में कैंसर होने की संभावना नहीं रहती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विश्व कैंसर सप्ताह का आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा. इस दौरान कैंसर से बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे.