दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, घटना तारा चौक से नरहन जानेवाली मुख्य पथ पर महना बांध के निकट की*

खोदावंदपुर,बेगूसराय। गुरुवार को तारा चौक से नरहन जानेवाली मुख्य पथ पर महना बांध के समीप दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के सरैया गांव निवासी जय किशोर विश्वशर्मा के 30 वर्षीय पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दूसरा बाइक सवार ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.