खोदावंदपुर,बेगूसराय। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी के 50 छात्र-छात्राओं को सोमवार को नालंदा का परिभ्रमण करवाया गया. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार राम ने बताया कि स्कूल के बच्चों से भरी बस को सोमवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण व बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को नालंदा भेजा गया, जहां बच्चों ने नालंदा विहार, विश्व शांति स्तूप, गर्म जल का झड़ना एवं पावापुरी का भ्रमण और अवलोकन किया. विद्यालय प्रधान ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास को बल मिला. बच्चों में ज्ञानवर्धन हुआ. स्कूल के शिक्षक प्रभात कुमार भारती, मनीष कुमार झा, शबनम कुमारी, रिंकू कुमारी भारती, अलिका राम के मार्गदर्शन में बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण करवाया गया. इस परिभ्रमण से बच्चों में काफी प्रसन्नता देखी गयी.