बरियारपुर पश्चिमी गांव में आगलगी से मवेशी घर जला, हजारों की क्षति

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सुबी टोल निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र नरेश महतो के मवेशी घर में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गयी, जिससे मवेशी घर में रखी सभी सामग्री एवं झोपड़ी जलकर राख हो गया.आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी और लोगों के अथक प्रयास से आग को पूरी तरह काबू कर लिया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. पीड़ित गृह स्वामी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर झोपडीनुमा मवेशी घर में आग लगा दिये जाने का आरोप लगाया है. आग लगने की जानकारी मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची, परन्तु तब तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. पीड़ित गृह स्वामी द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को भी दे दिया गया है.